इसमें कहा गया है कि मोटापे की शिकार करीब 4 फीसदी महिलाओं को ऐसा जोखिम होता है, जबकि सामान्य वजन की महिलाओं में 3 फीसदी को। अमेरिका के 8 प्रांतों की करीब 15 हजार महिलाओं को इस स्टडी में शामिल किया गया। नतीजे में ऐसी महिलाओं के बच्चों में रीढ़, दिल, बांह, पांव और पेट की गड़बड़ी का खतरा पाया गया। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस के रिसर्चर किम वॉलर स्टडी रिपोर्ट के प्रमुख लेखक हैं। उनका कहना है कि मोटापे की शिकार महिलाओं की इन नतीजों से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि बच्चे में जन्मजात गड़बड़ी का खतरा कम होता है। इन नतीजों से महिलाओं को वजन सामान्य बनाने की सीख लेनी चाहिए।
2 Comments