Nobel Prize 2022 | नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा, 10 दिसंबर को दिए जाएंगे पुरुस्कार

 


Nobel Prize 2022 | दुनिया का सर्वोच्च सम्मान नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा हो चुकी है। यह पुरस्कार भौतिकी, रसायन, चिकित्सा सहित 6 क्षेत्रों में व्यक्ति या संस्थान द्वारा मानव जाति के लिए किए गए बहुमूल्य कार्य के लिए दिया जाता है। नोबेल पुरस्कार, विजेताओं को प्रतिवर्ष 10 दिसंबर मानव अधिकार दिवस के दिन स्टॉकहोम में दिए जाते हैं जबकि केवल शांति का नोबेल पुरस्कार नार्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है।

Nobel Prize 2022 : मुख्य बिंदु

  • वर्ष 2022 के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है, 10 दिसंबर को दिए जाएंगे पुरुस्कार।
  • नोबेल पुरुस्कार की शुरुआत 1901 में हुई थी। जबकि इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 में हुई थी।
  • अल्फ्रेड नोबेल की याद में यह पुरस्कार 6 क्षेत्रों में दिया जाता है।
  • शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे में, जबकि बाकी सभी क्षेत्र के पुरुस्कार स्टॉकहोम में दिए जाते हैं।
  • अब तक 10 भारतीय को मिल चुका है दुनिया का सर्वोच्च सम्मान नोबेल पुरस्कार।
  • रविन्द्र नाथ टैगोर प्रथम भारतीय हैं, जिन्हें सर्वप्रथम यह पुरस्कार दिया गया था।
  • 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार ह्यूमन राइट्स एडवोकेट सहित दो संस्थानों को दिया गया है।

Nobel Prize से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  1. दुनिया के सर्वोच्च सम्मान नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) की शुरुआत नोबेल फाउंडेशन ने साल 1901 में की थी जबकि इस पुरस्कार की स्थापना 1895 में की गई थी।
  2. यह पुरस्कार स्वीडन के महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की याद में दिया जाता है।
  3. वर्तमान समय में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) 6 क्षेत्रों में दिया जाता है। शुरुआत में यह पुरस्कार 5 क्षेत्रों में भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, शांति और साहित्य के लिए दिया जाता था। लेकिन सन् 1968 से इस पुरस्कार को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाना प्रारंभ किया गया।
  4. अल्फ्रेड नोबेल की याद में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार शुरू किया गया था इसे ही अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है।
  5. प्रतिवर्ष नोबेल प्राइज 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि तिथि यानि मानव अधिकार दिवस पर दिए जाते हैं।
  6. शांति का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में, जबकि बाकी सभी कैटेगरीज के प्राइज स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में दिए जाते हैं।
  7. मैरी क्यूरी नोबेल पुरुस्कार (Nobel Prize) जीतने वाली पहली महिला और इस पुरुस्कार को दो बार प्राप्त करने वाली एकमात्र महिला हैं। जिन्हें 1903 में भौतिकी का और 1911 में रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
  8. मलाला यूसुफजई सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता हैं, जिन्हें 2014 में सिर्फ 17 साल की उम्र में शांति का नोबेल पुरस्कार (Nobel Peace Prize) मिला था। जबकि जॉन बी गुडइनफ सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं, जिन्हें 2019 में 97 वर्ष की उम्र में रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
  9. अब तक पांच वैज्ञानिकों को दो बार नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) मिल चुका है- मैरी क्यूरी, जॉन बार्डीन, लिनुस पॉलिंग, फ्रेडरिक सेंगर और बेरी शार्पलेस।
  10. सभी नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) विजेताओं को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग $900,000/7.3 करोड़ रुपए) का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल कौन हैं?

अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल एक स्वीडिश वैज्ञानिक थे, जिन्होंने अपने जीवन काल में लगभग 355 आविष्कार किए थे। जबकि अल्फ्रेड नोबेल को डायनामाइट के आविष्कारक के रूप में प्रसिद्धि मिली। 10 दिसंबर 1896 में अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु के पश्चात उनकी वसीयत के अनुसार स्वीडन के बैंक में जमा राशि के ब्याज से नोबेल फाउंडेशन प्रतिवर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए व्यक्ति या संस्थान को नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) प्रदान करता है।

Nobel Prize 2022 की घोषणा

हर साल अक्टूबर के शुरुआत होते ही नोबेल पुरस्कार की चर्चा जोर शोर से होने लगती है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच नोबेल प्राइज वीक 2022 आयोजित किया गया। इस वीक के दौरान 3 अक्टूबर से 2022 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा प्रारंभ की गई। 3 अक्टूबर को मेडिसिन, 4 अक्टूबर को फिजिक्स, 5 अक्टूबर को केमिस्ट्री, 6 अक्टूबर को साहित्य, 7 अक्टूबर को शांति और 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार 2022 (Nobel Prize 2022) के विजेता की घोषणा की गई।

Nobel Prize विजेताओं को कौन चुनता है?

नोबेल पुरस्कार विजेताओं के चयन के लिए भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज, फिजियोलॉजी या मेडिसिन के लिए करोलिंस्का इंस्टिट्यूट, साहित्य के लिए स्वीडिश अकादमी और नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉर्वेजियन नोबेल समिति को काम सौंपा गया है। तथा स्वेरिजेस रिक्सबैंक (Sveriges Riksbank) ने 1968 में अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में Sveriges Riksbank Prize की स्थापना की थी। और 1969 से शुरू होने वाले आर्थिक विज्ञान में पुरस्कार विजेताओं का चयन करने के लिए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज को काम दिया गया था। इसे ही अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है।

Nobel Prize 2022 : मेडिसिन का स्वंते पाबो को मिला

स्वीडन के वैज्ञानिक और जेनेटिसिस्ट स्वंते पाबो (Svante Paado) को फिजियोलॉजी/मेडिसिन (चिकित्सा/Medicine) के लिए नोबेल पुरस्कार 2022 (Nobel Prize 2022) से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार "विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए" दिया गया है।


फिजिक्स का Nobel Prize 2022 तीन वैज्ञानिकों को मिला

2022 का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2022) भौतिकी (Physics) के लिए एलैन आस्पेक्ट (फ्रांस), जॉन एफ. क्लॉज़र (अमेरिका) और एन्टन ज़ीलिन्गर (ऑस्ट्रिया) को दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार "क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए" दिया गया है।


Nobel Prize 2022 : केमिस्ट्री के क्षेत्र में तीन व्यक्ति को दिया गया

रसायन विज्ञान (Chemistry) के लिए नोबेल पुरस्कार 2022 (Nobel Prize 2022) तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है। जिसमें कैरोलिन बेट्रोजी (अमेरिका), मोर्टन मेल्डेल (डेनमार्क) और बेरी शार्पलेस (अमेरिका) शामिल हैं। उन्हें यह पुरस्कार "क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए" दिया गया है। 81 साल के शार्पलेस को 2001 में भी दो अन्य वैज्ञानिकों के साथ यह पुरस्कार मिल चुका है।


साहित्य के लिए Nobel Prize 2022

इस वर्ष का साहित्य (Literature) का नोबेल पुरस्कार फ्रेंच लेखिका एनी एरनॉक्स को मिला। उन्हें यह पुरस्कार "निजी यादों की परतों, जड़ों को स्पष्टता और साहस के साथ लिखने के लिए" दिया गया है।

नोबेल शांति पुरस्कार 2022 (Nobel Peace Prize 2022)

2022 का नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2022) एक व्यक्ति और दो संस्थानों को दिया गया है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में इस पुरस्कार का ऐलान किया गया। जिसमें बेलारूस के ह्यूमन राइट्स एडवोकेट आलिस बिलिआत्स्के के अलावा रशियन ह्यमून राइट्स ऑर्गनाइजेशन मेमोरियल और यूक्रेनियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज शामिल है। ये दोनों ही संस्थान मानवाधिकार के लिए काम करते हैं।

Nobel Prize 2022 : अर्थशास्त्र के क्षेत्र में

नोबेल प्राइज वीक 2022 के आखिरी दिन अर्थशास्त्र (Economics) के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इस साल यह प्राइज  "बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए" बैंकिंग सेक्टर के एक्सपर्ट तीन अर्थशास्त्रियों को दिया गया है। जिनके नाम हैं-  बेन बेर्नाके, डगलस डायमंड और फिलिप डिविग। ये तीनों ही एक्सपर्ट अमेरिका के हैं। तीनों ने आर्थिक मंदी के दौर में बैंकिंग सेक्टर को बेहतर करने पर रिसर्च किए और मानवता को बचाने के बेहतर तरीके बताए।


10 भारतीय या भारतीय मूल के व्यक्तियों को मिल चुका है Nobel Prize

  1. साहित्य के लिए रवींद्रनाथ टैगोर को 1913 में गीतांजलि पुस्तक के लिए दिया गया था।
  2. भौतिकी के लिए सीवी रमन को 1930 में रमन प्रभाव के लिए
  3. चिकित्सा क्षेत्र का हरगोबिंद खुराना को 1968 में
  4. शांति (peace) का मदर टेरेसा को 1979 में
  5. सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर को भौतिकी के लिए 1983 में
  6. अर्थशास्त्र के लिए अमर्त्य सेन को 1998 में
  7. वीसी नायपॉल को साहित्य के लिए 2001 में
  8. वेंकटरमण रामकृष्णन को रसायन विज्ञान के लिए 2009 में
  9. शांति के लिए कैलाश सत्यार्थी को 2014 में
  10. अर्थशास्त्र के लिए अभिजीत बनर्जी को 2019 में


Post a Comment

0 Comments