Hot Posts

10/recent/ticker-posts

कार्बन डाई ऑक्साइड कम सोख रहे हैं महासागर

महासागर अब कार्बन डाई ऑक्साइड सोखने की क्षमता खो रहे हैं। एक स्टडी की इस रिपोर्ट से ग्लोबल वॉर्मिंग के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि महासागर प्राकृतिक तरीके से गैस सोखने का काम करते हैं। ब्रिटिश साइंटिस्टों की एक रिपोर्ट कहती है कि नॉर्थ अटलांटिक में पिछले 10 सालों में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा आधी रह गई है।

स्टडी से जुड़े ईस्ट एंजिला यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एंड्र्यू वॉटसन कहते हैं कि वातावरण में इस गैस की मात्रा ज्यादा रहने से ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ सकती है। ऐसा लग रहा है कि सोखने की प्रक्रिया हमारी सोच से कहीं ज्यादा नाजुक है। लगातार गर्म होते मौसम के कारण महासागर का तल ज्यादा ठंडा नहीं हो पाता। इससे कार्बन डाई ऑक्साइड ज्यादा अंदर तक नहीं जा पाता। एक प्रस्ताव यह है कि पाइप का नेटवर्क बिछाकर पानी का सर्कुलेशन बढ़ाया जाए। लेकिन वॉटसन को इस योजना पर संदेह है।

إرسال تعليق

3 تعليقات

आपके चिट्ठे पर आ कर अच्छा लगा।
इसमें काम की सूचनाये हैं। अंग्रेजी में इस तरह की बहुत सूचना है पर हिन्दी में कम है। हिन्दी में और भी लिखिये। हिन्दी फीड एग्रेगेटरों के यहां रजिस्टर करवाइये ताकि सबका ज्ञानवर्धन हो सके।
‏قال غير معرف…
Hey prabhakar. are you using blogger's transliteration tool? or some other website?

I want to see find out the best way to transliterate :-)
‏قال marathimatrimony
Tremendous to be stumbling up to your web-site once more, it has been nearly a year for me. Anyhow, this is the site post that i’ve been searching for so lengthy. I can use this report to end my assignment in the school, along with it has identical topic resembling your short paragraph. Thank you, incredible share.