Hot Posts

10/recent/ticker-posts

कैसर का खतरा घटाती हैं गर्भ निरोधक गोलियां

पेरिस। गर्भ निरोधक गोलियां लेने वाली महिलाओं को कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के निष्कर्ष में इसका खुलासा किया गया है।

अध्ययन में कहा गया है कि गर्भ निरोधक गोलियों लेने वाली महिलाओं को कैंसर होने का खतरा नहीं होता। अगर यह खतरा होता भी है तो वह गर्भ निरोधक गोलियों के सेवन से कम हो जाता है।

यह अध्ययन 1968 में 46000 ब्रिटिश महिलाओं पर शुरू किया गया जिनकी उम्र उस समय औसतन 29 साल थी। इनमें से आधी महिलाएं गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करती थीं। आधी महिलाओं ने कभी भी ये गोलियां नहीं लीं।

करीब 36 साल तक चले इस अध्ययन के दौरान कई महिलाएं इससे अलग हो गईं। इसलिए जांचकर्ताओं ने कैंसर के खतरे के अध्ययन के लिए दो अतिरिक्त डाटासेट का उपयोग किया।

अबेरदीन विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने वाली महिलाओं में कैंसर के खतरे में कोई वृद्धि नहीं देखी गई और कुछ महिलाओं में तो इसके खतरे में तीन से 12 फीसदी की कमी पाई गई।

आठ साल से अधिक समय तक गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करने वाली महिलाओं में गर्भाशय और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के कैंसर के खतरे में वृद्धि पाई गई। लेकिन इन्हीं महिलाओं में अंडाशय के कैंसर का खतरा नहीं पाया गया।

إرسال تعليق

3 تعليقات

‏قال Shastri JC Philip
काफी अच्छी खबर दी है आप ने.

आप अच्छा लिखते हैं, लेकिन आपकी पोस्टिंग में बहुत समय का अंतराल है. सफल ब्लागिंग के लिये यह जरूरी है कि आप हफ्ते में कम से कम 3 पोस्टिंग करें. अधिकतर सफल चिट्ठाकार हफ्ते में 5 से अधिक पोस्ट करते हैं -- शास्त्री जे सी फिलिप

मेरा स्वप्न: सन 2010 तक 50,000 हिन्दी चिट्ठाकार एवं,
2020 में 50 लाख, एवं 2025 मे एक करोड हिन्दी चिट्ठाकार!!
‏قال sunil mungekar
this is very useful post i am looking for seo related blogs, you can also visit my pavitravivah | matrimony | anandmaratha | free matrimony
‏قال marathimatrimony
Tremendous to be stumbling up to your web-site once more, it has been nearly a year for me. Anyhow, this is the site post that i’ve been searching for so lengthy. I can use this report to end my assignment in the school, along with it has identical topic resembling your short paragraph. Thank you, incredible share.