अगर आपका बच्चा पालक या लौकी जैसी पौष्टिक चीजों को खाने से इनकार करे, तो इसमें उसका दोष नहीं है, बल्कि इसके लिए उसके माता पिता जिम्मेदार हैं। 'अमेरिकी जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन' में छपी एक ताजा स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक खाने-पीने से जुड़ी आदतें व्यक्ति के जीन में होती है। 'यूनिवर्सिटी लंदन कॉलेज' में हेल्थ बिहेवियर यूनिट के डायरेक्टर डॉ. जेन वार्डेले और उनके साथियों की रिसर्च कहती है कि माहौल से ज्यादा जीन आपके खाने पीने की आदतों को तय करती हैं। कह सकते हैं कि ऊंचाई की तरह यह भी एक अनुवांशिक लक्षण है।